सूरत : प्रधानमंत्री मोदी के सूरत दौरे की तैयारियां तेज, प्रिंसिपल सेक्रेटरी अश्विनी कुमार ने ली समीक्षा बैठक

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर इंडोर स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम, प्रशासन को विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए दिए गए आवश्यक निर्देश

सूरत : प्रधानमंत्री मोदी के सूरत दौरे की तैयारियां तेज, प्रिंसिपल सेक्रेटरी अश्विनी कुमार ने ली समीक्षा बैठक

सूरत। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सूरत के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां प्रशासन ने तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के लिए ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रधान सचिव अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में इंडोर स्टेडियम परिसर में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अश्विनी कुमार ने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, उद्योगपति, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी।

बैठक के दौरान विभिन्न समितियों के अधिकारियों से मुख्य मंच की व्यवस्था, स्टेज मैनेजमेंट, अतिथियों एवं आमंत्रितों के बैठने की व्यवस्था, बैनर एवं होर्डिंग्स, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर तेजस परमार, नगर आयुक्त एम. नागराजन, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।