सूरत : JEE एडवांस्ड 2026 में नारायणा इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, सूरत सेंटर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

गुजरात के आदित्य ठाकुर ने AIR 22 हासिल कर राज्य में किया टॉप, सूरत सेंटर के कई छात्रों ने भी बनाई ऑल इंडिया रैंक में जगह

सूरत : JEE एडवांस्ड 2026 में नारायणा इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, सूरत सेंटर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) द्वारा घोषित JEE एडवांस्ड 2026 के परिणामों में नारायणा इंस्टीट्यूट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। गुजरात राज्य से नारायणा इंस्टीट्यूट के छात्र आदित्य ठाकुर ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 22 प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।

परिणाम घोषित होने के बाद नारायणा इंस्टीट्यूट के सूरत सेंटर में सफलता का उत्सव मनाया गया। सूरत सेंटर के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कुशाल पारिख ने AIR 163, यश कलवानी ने AIR 482, केशव अग्रवाल ने AIR 512, वेद पटेल ने AIR 609 तथा सार्थक अग्रवाल ने AIR 701 रैंक प्राप्त की।

इस उपलब्धि पर संस्थान द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारायणा ग्रुप के जोनल एकेडमी डायरेक्टर तुषार पारेख एवं सूरत सेंटर डायरेक्टर मनीष बागरी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और संस्थान के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

Tags: Surat