सूरत : फोस्टा चुनाव 20 जून को, चुनाव अधिकारियों की बैठक में अधिसूचना जारी

चुनाव प्रक्रिया और तैयारियों को लेकर फोस्टा कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

सूरत : फोस्टा चुनाव 20 जून को, चुनाव अधिकारियों की बैठक में अधिसूचना जारी

सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (फोस्टा) द्वारा घोषित आगामी चुनावों को लेकर शुक्रवार, 29 मई 2026 को फोस्टा कार्यालय में चुनाव अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया, कार्यक्रम और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए चुनाव संबंधी आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। इसके साथ ही यह तय किया गया कि फोस्टा के चुनाव शनिवार, 20 जून 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में फोस्टा के चुनाव अधिकारी श्री अशोक जैन, श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री सचिन अग्रवाल उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष और सुव्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की।