सूरत हार्डवेयर एंड बिल्डिंग मटेरियल मर्चेंट्स एसोसिएशन की 14वीं वार्षिक आमसभा और संगीत संध्या का भव्य आयोजन

1800 से अधिक सदस्यों और परिवारजनों की मौजूदगी में संगठन की उपलब्धियों, सामाजिक सेवाओं और भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

सूरत हार्डवेयर एंड बिल्डिंग मटेरियल मर्चेंट्स एसोसिएशन की 14वीं वार्षिक आमसभा और संगीत संध्या का भव्य आयोजन

सूरत हार्डवेयर एंड बिल्डिंग मटेरियल मर्चेंट्स एसोसिएशन (SHABMMA) द्वारा रविवार, 24 मई 2026 को अलथान स्थित SMC पार्टी प्लॉट में 14वीं एनुअल जनरल मीटिंग एवं संगीत संध्या का भव्य फैमिली कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 6 बजे से देर रात तक चले इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्य और उनके परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं “डोनेट लाइफ” संस्था के डायरेक्टर हेमंतभाई देसाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को एस्ट्रल लिमिटेड (एडहेसिव डिवीज़न) द्वारा प्रायोजित किया गया था।

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट किरीटभाई पटेल ने स्वागत भाषण देकर सभी अतिथियों और सदस्यों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं स्पॉन्सर्स को मोमेंटो और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

सेक्रेटरी दिलीपभाई पटेल ने वर्षभर में संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही नई कमेटियों की घोषणा भी की गई। ट्रेज़रर श्री एल्पेशभाई कोठडिया ने पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा।

एडवाइजरी कमेटी के सदस्य प्रमोदभाई भगत ने संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान स्पॉन्सर कंपनी द्वारा प्रेजेंटेशन भी दी गई तथा LED स्क्रीन पर कंपनी का परिचयात्मक वीडियो प्रदर्शित किया गया।

मुख्य अतिथि हेमंतभाई देसाई ने “डोनेट लाइफ” संस्था के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए GST विषय पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने SHABMMA के मजबूत संगठनात्मक ढांचे की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

एसोसिएशन के चेयरमैन रमेशभाई भूटानी ने संगठन की वर्तमान प्रगति, भविष्य की दिशा और कमिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सूरत की विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। इस भव्य जनरल मीटिंग में लगभग 1800 सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। अंत में वाइस प्रेसिडेंट राजेशभाई नोमानी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Tags: Surat