शादी की अफवाहों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं छुपकर शादी नहीं करूंगी
मुंबई, 23 मई (वेब वार्ता)। भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। जिसमें वह शादीशुदा महिला के अंदाज में नजर आईं।
उनका यह लुक देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई और लोग सवाल पूछने लगे कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है। जिसके बाद अब कंगना रनौत ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
दरअसल कंगना रनौत उस वीडियो में शादीशुदा महिला के अंदाज में नजर आईं। वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद अब कंगना रनौत ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
कंगना ने वायरल वीडियो पर दी सफाई कंगना रनौत ने सीक्रेट वेडिंग की चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपनी फोटो शेयर की। और लिखा कि मैं सिटी में किसी फिल्म की हर दिन शूटिंग कर रही हूं। किनी ने मेरी रेंडम फोटो क्लिक कर ली और उस समय मैं कैरेक्टर और मेकअप में थी।
अब मुझे बहुत सारे कॉल्स आ रहे हैं लेकिन शादीशुदा महिलाओं के लुक को लेकर इतनी बड़ी क्या बात है? एक्टर्स हर तरह के रोल प्ले करते है। मैं सीक्रेटली शादी नहीं करूंगी, मैं वादा करती हूं।
सोशल मीडिया पर हुई सवालों की बौछार
जैसे ही कंगना का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि गले में मंगलसूत्र? क्या उन्होंने शादी कर ली? वहीं दूसरे यूजर ने पूछा कि क्या कंगना ने चुपके से शादी कर ली? कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है।
फैंस लगातार कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के इस नए लुक को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म
जानकारी के अनुसार कंगना रनौत ने कोई सीक्रेट शादी नहीं की है। बताया जा रहा है कि उनका यह लुक उनकी आने वाली फिल्म तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग से जुड़ा हुआ है।
फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और इसमें एक बार फिर कंगना की जोड़ी आर माधवन के साथ नजर आने वाली है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार इमरजेंसी में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे खास सफलता नहीं मिली।
अब एक्ट्रेस जल्द ही भारत भाग्य विधाता में दिखाई देंगी, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
