सूरत : शहर में छठे “प्याऊ सेवा” केंद्र का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल
रूंगटा डेवलपर्स, साकेत सेवा फाउंडेशन और चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट की संयुक्त पहल
सूरत। सूरत में भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साकेत सेवा फाउंडेशन ,“चाय पे चर्चा चैरिटेबल ट्रस्ट” और रूंगटा डेवलपर्स, द्वारा प्रेरित छठे “प्याऊ सेवा” केंद्र का शुभारंभ सोमवार, 18 मई 2026 को किया गया।
यह जनसेवा कार्य अनिल रूंगटा के सौजन्य से शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सूरत म्युनिसिपल कमीशनर डॉ. टी. नागराजन के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।
यह “प्याऊ सेवा” केंद्र मान दरवाजा स्थित गैलेक्सी टेक्सटाइल मार्केट के पास स्थापित किया गया है, जहां प्रतिदिन राहगीरों, आम नागरिकों और जरूरतमंदों को भीषण गर्मी में ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों और समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा संस्कारों को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी कार्य बताया।
कार्यक्रम में सांवर बुधिया,सुभाष डावर, वीरेन्द्र राजावत ,कैलाश हाकिम ,डॉ. ममता भक्कड़ एवं किंजल यादव , रवि यादव सहित कई सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
