सूरत : स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी कॉमर्स का 100% रिजल्ट, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
वत्सल काबरा ने 96.2% अंक हासिल कर किया टॉप, इंग्लिश विषय में मिले 100 में से 100 अंक
सूरत। सूरत स्थित स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी ने CBSE क्लास 12 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स स्ट्रीम में 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।
कॉमर्स स्ट्रीम में वत्सल काबरा ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रज्ञा पांडे ने 92 प्रतिशत और मन्नत चावला ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। विशेष उपलब्धि के रूप में विद्यार्थियों ने इंग्लिश विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
साइंस स्ट्रीम में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। व्रज पटेल ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि यशवी पच्चीकर और दर्शील बब्बर का परिणाम भी सराहनीय रहा।
स्कूल के ट्रस्टी राजेश माहेश्वरी और प्रिंसिपल महेंद्र तायडे ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी रीजनेबल फीस में क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराने के अपने प्रयास जारी रखेगी।
