चैट जीपीटी से फर्जी आईपीएल टिकट बनाकर लोगों को लगा रहे थे चूना, इकाना स्टेडियम के बाहर चल रहा था खेल

चैट जीपीटी से फर्जी आईपीएल टिकट बनाकर लोगों को लगा रहे थे चूना, इकाना स्टेडियम के बाहर चल रहा था खेल

मुंबई, 09 मई (वेब वार्ता)। लखनऊ में चैट जीपीटी और कोरल ड्रॉ से फर्जी टिकट तैयार करके IPL टिकट बेचने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश। यूट्यूब के जरिए आरोपी ने टू व थ्री-डी डिजाइनिंग-एलिवेशन का कोर्स किया है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में फर्जी आईपीएल टिकट बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह गिरोह चैट जीपीटी और कोरल ड्रॉ से फर्जी टिकट तैयार करके बेचता था।

आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बताया कि एक आरोपी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा किया है और दूसरा इंटर पास है। साथ ही यूट्यूब-कोचिंग के जरिए टू व थ्री-डी डिजाइनिंग और एलिवेशन कोर्स किया है। दोनों आरोपी ऑनलाइन और स्टेडियम के आसपास रहकर फर्जी तरीके से बनाए गए आईपीएल टिकट लोगों को बेचते थे।

यूपीआई से किया पेमेंट
उरई निवासी प्रदीप सिंह गुरूवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG बनाम RCB का मैच देखने पहुंचे थे। यहां स्टेडियम के बाहर प्रदीप ने युवकों से IPL मैच के लिए दो टिकट खरीदा और एक हजार रुपए का पेमेंट यूपीआई के माध्यम से किया।

स्टेडियम के गेट पर कर्मचारियों ने प्रदीप के टिकट के बारकोड की जांच की। टिकट फर्जी निकला और प्रदीप को स्टेडियम के अंदर जाने से रोक दिया गया। प्रदीप ने इसकी शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस थाने में की।

विराट के प्रशंसकों में उत्साह
बता दें कि गुरुवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ और बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया। इस मैच में विराट कोहली को लेकर लोगों जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली।

विराट कोहली को देखने को देखने के लिए प्रशंसक किसी भी कीमत पर टिकट खरीदना चाहते थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने लोगो को अपना शिकार बनाया।

यूपीआई ट्रांजेक्शन से पकड़े गए आरोपी
सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के पास से आईपीएल मैच के 15 फर्जी टिकट, लैपटॉप, पेपर कटर, कार, 14 कूटरचित टिकट, 13 प्लेन पेपर शीट, दो आधार, पासबुक, तीन एटीएम कार्ड व पैन कार्ड बरामद किया गया है।

प्रदीप ने आरोपियों को यूपीआई पेमेंट किया था। इसी आरोपियों की पोल खुल गई। यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से पुलिस ने आरोपी का नंबर ट्रैस करके उन्हें पकड़ लिया।

छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं आरोपी
मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी दक्षिण अमित आनंद ने बताया कि चारो आरोपियों को सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस ने दोदनखेडा चौराहा के पास से पकड़ लिया है। ये आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग के निवासी हैं।

आरोपियों में श्रीकांत बोरकर कार वॉशिंग और डिजाइनिंग काम करता है। दूसरा आरोपी नूतन साहू आर्किटेक्ट में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया है। तीसरा आरोपी विश्वजीत साहू इंटर पास है साथ यूट्यूब और कोचिंग के माध्यम से टू व थ्री डी डिजाइनिंग-एलीवेशन का कोर्स किया है, चौथा आरोपी राजेंद्र चौधरी इंटर पास है। वह भी वॉशिंग का काम करता है।