सूरत : मंत्रा के फैशन डिज़ाइन कोर्स का 100% रिजल्ट, सभी छात्र सफल

गारमेंट टेक्नोलॉजी कोर्स में पहले बैच ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्किल डेवलपमेंट में नई उपलब्धि

सूरत : मंत्रा के फैशन डिज़ाइन कोर्स का 100% रिजल्ट, सभी छात्र सफल

सूरत। शहर के रिंग रोड स्थित मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (मंत्रा) द्वारा संचालित “फैशन डिज़ाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी” सर्टिफिकेट कोर्स में विंटर-2026 परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। संस्थान के पहले बैच के सभी छात्रों ने सफलतापूर्वक कोर्स पूरा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मंत्रा, जो भारत सरकार के टेक्सटाइल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त प्रमुख संस्थान है, गुजरात सरकार की कौशल्या – द स्किल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से संबद्ध है। संस्थान का उद्देश्य टेक्सटाइल और गारमेंट इंडस्ट्री के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।

मंत्रा के सेंटर फॉर गारमेंट टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित इस एक वर्षीय कोर्स ने कम समय में स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

संस्थान में फैशन डिज़ाइन के साथ-साथ जैक्वार्ड डिज़ाइन, डिजिटल डिज़ाइन, गारमेंट स्केचिंग और विमेंस वियर जैसे विभिन्न शॉर्ट-टर्म कोर्स भी सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।

इन कोर्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विशेषकर छात्राओं को फैशन और गारमेंट सेक्टर में प्रैक्टिकल एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे रोजगार के लिए तैयार हो सकें।

संस्थान ने भविष्य में भी ऐसे स्किल-बेस्ड कोर्स के माध्यम से युवाओं को उद्योग से जोड़ने और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने के प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

Tags: Surat