सूरत : वर्ल्ड अर्थ डे पर सूरत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 150 से अधिक पौधारोपण
पांडेसरा जीआईडीसी में आयोजित कार्यक्रम में फॉगिंग मशीन लॉन्च, उद्योग जगत ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
सूरत। वर्ल्ड अर्थ डे के अवसर पर 22 अप्रैल 2026 को पांडेसरा जीआईडीसी स्थित सुमति प्रिंट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
“ग्रीन, क्लीन और सस्टेनेबल एनवायरनमेंट” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान 150 से अधिक पौधे लगाए गए, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। साथ ही, वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एक फॉगिंग मशीन का भी शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अरूण पटेल (रीजनल ऑफिसर – जीपीसीबी), कमलविजय तुलसियान (चेयरमैन – PIL & PICS), जितेंद्र वखारिया (प्रेसिडेंट – PAGREW), महेश कबूतरवाला, जे.पी. अग्रवाल सहित कई उद्योगपति और समिति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ल्ड अर्थ डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।
इस आयोजन के माध्यम से “आज एक पेड़ लगाओ – कल को सुरक्षित बनाओ” का संदेश प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों और सदस्यों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।
