सूरत : फोस्टा बोर्ड मीटिंग 22 अप्रैल को, चुनाव प्रक्रिया पर होंगे अहम फैसले

जुलाई 2026 में कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त; तिथि, चुनाव अधिकारी और प्रक्रिया पर होगी चर्चा

सूरत : फोस्टा बोर्ड मीटिंग 22 अप्रैल को, चुनाव प्रक्रिया पर होंगे अहम फैसले

सूरत। सूरत में फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा) की महत्वपूर्ण बोर्ड मीटिंग 22 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आगामी फोस्टा चुनावों को लेकर कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

वर्ष 2026 फोस्टा के लिए चुनावी वर्ष है। संगठन के संविधान के अनुसार हर तीन वर्ष में चुनाव कराना अनिवार्य है। वर्तमान कार्यकारिणी समिति का कार्यकाल जुलाई 2026 में समाप्त हो रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

फोस्टा द्वारा पहले ही सभी टेक्सटाइल मार्केट्स को पत्र भेजकर प्रत्येक मार्केट से एक-एक प्रतिनिधि मतदाता के नाम मांगे गए हैं। चयनित मतदाता संबंधित मार्केट का प्रतिनिधित्व करते हुए चुनाव में मतदान करेंगे।

फोस्टा के अध्यक्ष  कैलाश हाकिम ने बताया कि वर्ष 2023 में गठित समिति ने नियमित रूप से हर तीन वर्ष में चुनाव कराने का निर्णय लिया था। उसी के तहत अब आगामी चुनावों की घोषणा जल्द की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड मीटिंग में चुनाव की तिथि, नामांकन की समय-सीमा, चुनाव अधिकारी की नियुक्ति और अन्य प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।