सूरत : श्री पीपा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट, सूरत की नई कार्यकारिणी घोषित

गणपत भाटी बने अध्यक्ष, नई टीम समाज के उत्थान और एकता को देगी प्राथमिकता

सूरत : श्री पीपा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट, सूरत की नई कार्यकारिणी घोषित

सूरत में श्री पीपा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें राजस्थान युवा संघ के संगठन महामंत्री गणपत भाटी (सरवड़ी) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से गणपत भाटी के नाम पर सहमति जताई। उनके सामाजिक कार्यों, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया।

नई कार्यकारिणी में वीराराम जी डाबी एवं अशोक जी परमार को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश पडियारिया को कोषाध्यक्ष, अशोक भाटी को सह-कोषाध्यक्ष, प्रवीण भाटी को सचिव, सुरेश पडियारिया को संगठन मंत्री तथा राहुल जी परमार को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष गणपत भाटी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान, एकता और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी सदस्यों को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा। समाज के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह टीम समाज के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Tags: Surat