संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला: लव एंड वॉर के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी

संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला: लव एंड वॉर के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी

मुंबई, 08 अप्रैल (वेब वार्ता)। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी है,जिससे कोई बात लीक न हो सके।

संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट-अवेयटेड फिल्मों में से एक है।

बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट को पहली बार एक साथ पर्दे पर लाना, भंसाली की तरफ से एक और शानदार सिनेमाई धमाका होने वाला है।

फिल्म की एक झलक पाने के लिए बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सब कुछ सख्त निगरानी में रहे, जिससे फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो। अब सेट पर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है।

इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है, “सिर्फ नो डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट ही नहीं, भंसाली की लव एंड वॉर की टीम लीक रोकने के लिए एक्स्ट्रा कदम उठा रही है।

सेट पर फोन अलाउड नहीं हैं और हर मेंबर को अंदर जाने से पहले अपना डिवाइस जमा करना पड़ता है। इससे सेट को देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।”

संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर जब कमान संभालते हैं, जो अपनी बारीक कहानी, भव्य फ्रेम्स और इमोशन्स से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, तो उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं।

ऐसे में इंडस्ट्री के तीन सबसे भरोसेमंद और टैलेंटेड कलाकार जब भंसाली के शानदार डायरेक्शन के साथ मिलते हैं, तो फिल्म के स्केल और इसकी कहानी को लेकर चर्चा और भी ज्यादा बढ़नी लाजमी है।