सूरत : सूरत में “तापी उड़ान शाखा” का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में महिला सशक्तिकरण का संकल्प
गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के तहत नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा और संगठन को मजबूत बनाने की ली शपथ
सूरत। गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अंतर्गत “तापी उड़ान शाखा” सूरत का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह शांतम हॉल में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोकुलचंद बजाज, प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, संरक्षक श्री विनोद अग्रवाल और श्री निरंजन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी समिति ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
नई कार्यकारिणी में मनीषा कजारिया को अध्यक्षा, दिशा लोहिया को सचिव, रश्मि लाठ को कोषाध्यक्ष, नीता भट्टेर और अनीता भालोटिया को उपाध्यक्ष, प्रिया डागा और हेमा दांधनिया को संयुक्त सचिव, वंदना जैन और अलका गुप्ता को संयुक्त कोषाध्यक्ष तथा रश्मि खंडेलवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सुमित्रा डालमिया, प्रियंका मस्कारा, श्वेता केजरीवाल, नीता बोथरा, ज्योति अग्रवाल, रमा डोलिया और चांदनी अग्रवाल को शामिल किया गया है।
संरक्षक मंडल में शंकरलाल अग्रवाल, विनोद चिडावावाला, अशोक मोर और सुनील बरेलिया को स्थान दिया गया है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मनीषा कजारिया ने “तापी उड़ान” को समाज की प्रगति, एकता और महिला सशक्तिकरण का सशक्त मंच बताते हुए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोकुलचंद बजाज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि यह नई शाखा सेवा कार्यों के माध्यम से देशभर में अपनी पहचान बनाएगी।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, माताओं-बहनों और युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। अंत में आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया गया।
