AM/NS India की हजीरा स्थित CSP मिल ने 41 मिलियन टन उत्पादन के साथ उत्पादकता के नए मानक स्थापित किए
जो 5,000 एफिल टॉवर बनाने या पृथ्वी के चारों ओर 100 बार रेलवे ट्रैक बिछाने के बराबर है
हजीरा–सूरत, अप्रैल 06, 2026: आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India), जो आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील का एक संयुक्त उपक्रम है, ने हजीरा स्थित अपनी कॉम्पैक्ट स्टील प्रोडक्शन (CSP) मिल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
इस प्लांट ने 41 मिलियन टन स्टील उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है और यह विश्व के सबसे बड़े तथा लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यूनिट्स में से एक बन गया है। एक ही मिल द्वारा हासिल की गई यह उपलब्धि AM/NS India की आधुनिक स्टील उत्पादन क्षमता और उत्कृष्ट संचालन को दर्शाती है।
वर्ष 2011 में शुरू हुई CSP मिल विश्व की पहली ऐसी मिल है, जिसमें 3 टनल फर्नेस और 3 कास्टर्स को एक ही सात-स्टैंड फिनिशिंग मिल के साथ जोड़ा गया है।
यह संरचना वैश्विक स्टील उद्योग में एक अनूठा उदाहरण है। यह उपलब्धि CSP मिल को भारत और वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्रदान करती है। अपनी अनूठी डिजाइन और उन्नत तकनीक के कारण यह प्लांट निरंतर उच्च प्रदर्शन, विस्तार की क्षमता और पर्यावरण के अनुकूल संचालन सुनिश्चित करता है।
मुख्य उपलब्धियों में तेज कास्टिंग, विभिन्न प्रकार के स्टील ग्रेड्स का उत्पादन करने की क्षमता और बेहतर उत्पादन अनुपात (yield) शामिल हैं। इसके अलावा, हाल ही में शुरू की गई तीसरी टनल फर्नेस से उत्पादन क्षमता में और वृद्धि हुई है।
हजीरा की हॉट रोलिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली CSP मिल, AM/NS India की फ्लैट स्टील उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाती है और ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग और व्हाइट गुड्स जैसे क्षेत्रों को समर्थन प्रदान करती है।
यह प्लांट अधिक मूल्यवर्धित स्टील के उत्पादन, डिजिटल तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने और कंपनी के “Smarter Steels, Brighter Futures” के मूल उद्देश्य के अनुरूप पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
