सूरत : सूरत में चुनाव अधिकारियों को दी गई प्रशिक्षण, तैयारियों को मिला बल
जिला प्रशासन की देखरेख में इलेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट ऑफिसर्स को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी
राज्य चुनाव आयोग द्वारा लोकल गवर्नमेंट जनरल इलेक्शन-2026 की घोषणा के बाद सूरत जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। जिला चुनाव अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी के मार्गदर्शन में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह चुनाव प्रक्रिया में जुट गया है।
इसी क्रम में गुरुवार को सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के इलेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट इलेक्शन ऑफिसर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिला सप्लाई अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (ट्रेनिंग) दर्शन शाह द्वारा आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों, नियमों और व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि चुनाव कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से कैसे संपन्न किया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी दक्षता के साथ निभा सकें और आगामी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
