सूरत : विक्रम कप का भव्य समापन, क्रिकेट के साथ रक्तदान से दिया सामाजिक समरसता का संदेश

केपीएलएस-5 कृष्णा ग्रुप के आयोजन में 308 यूनिट रक्त संग्रह, 24 टीमों ने लिया हिस्सा

सूरत : विक्रम कप का भव्य समापन, क्रिकेट के साथ रक्तदान से दिया सामाजिक समरसता का संदेश

 केपीएलएस-5 कृष्णा ग्रुप द्वारा आयोजित विक्रम कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सामाजिक सरोकारों के साथ भव्य रूप से हुआ। अंतिम दिन “विक्रम रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 308 यूनिट रक्त संग्रहित कर सेवा और समरसता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। इस पुनीत कार्य में सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजस्थान युवा संघ के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान करते हुए समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जीएसटी कमिश्नर विनोद टोंक, किशोर बिंदल, हिमांशु राउ, कैलाश हाकिम, रश्मि साबू, एसीपी एम. के. राणा, नरपत सिंह, दिनेश पुरोहित, शक्ति सिंह, श्याम जी तावनीया, महेंद्र पटेल, विश्वनाथ पचेरिया, अमित मित्तल, महेंद्र सिंह भायल, गोविंद सिंह दहीमथा और जयपाल सिंह सोमासी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रक्तदान अभियान को समर्थन दिया। 

D31032026-02

क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सेवक समाज, रावणा राजपूत, रावत राजपूत और माजीसा वॉरियर्स की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। फाइनल मुकाबला माजीसा वॉरियर्स और रावणा राजपूत के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

समापन अवसर पर आयोजक समिति और राजस्थान युवा संघ के पदाधिकारियों के बीच विक्रम ए (विनोद सरावत) और विक्रम बी (राजेंद्र चौधरी) टीमों के बीच मैत्री मैच भी खेला गया। सूरत पुलिस कमिश्नर Anupam Singh Gehlot ने टॉस कराकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिसमें माजीसा वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

आयोजक रामावतार पारीक (विक्रम) ने बताया कि आगामी वर्ष इस आयोजन को और अधिक भव्य और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। खेल, सेवा और सामाजिक एकता का यह संगम युवाओं के लिए प्रेरणादायी बनकर उभरा, जिसमें समाज को सकारात्मक दिशा देने का सफल प्रयास किया गया।

Tags: Surat