सूरत : नवरात्रि में नारी शक्ति का सम्मान, सूरत में 108 कन्याओं का पूजन

महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि की पहल, कन्याओं को भोजन व स्कूल बैग भेंट कर दिया सम्मान

सूरत : नवरात्रि में नारी शक्ति का सम्मान, सूरत में 108 कन्याओं का पूजन

नवरात्रि के पावन अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वीरा दृष्टि, सूरत द्वारा नारी शक्ति के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेठ पी.एच. बचकानीवाला स्कूल, खटोदरा में 108 कन्याओं का पारंपरिक विधि से चरण पूजन और तिलक कर सम्मान किया गया।

भारतीय संस्कृति में कन्या पूजन को नारी को देवी स्वरूप मानकर सम्मान देने की पवित्र परंपरा माना जाता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और श्रेष्ठ संस्कारों का संचार करती है। इसी भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में कन्याओं को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया और उपहार स्वरूप स्कूल बैग भेंट किए गए। साथ ही एक भैरव स्वरूप बालक का भी पूजन एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रीटा बेन फूलवाला, रसीला बेन (प्रिंसिपल) सहित कविता काबरा, श्वेता राठी, सुगंधा, कोमल राठी, शारदा राठी और ललिता सोनी की उपस्थिति रही।

संस्था की अध्यक्ष संगीता राठी, सचिव स्मृति जैन, सह-सचिव सीमा रांका, अलका सांखला, रूपाली नीलाखे, शुभ बांठिया, डॉ. फाल्गुनी शाह, नित्य मोदी और चंदू दुग्गड़ सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। संस्था द्वारा निरंतर सेवा, समर्पण और मानवता से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान दिया जा रहा है।

Tags: Surat