सिर्फ सिनेमाघरों में होगा राजा शिवाजी के फर्स्ट लुक का आगाज़, ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ

सिर्फ सिनेमाघरों में होगा राजा शिवाजी के फर्स्ट लुक का आगाज़, ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ

मुंबई, 19 मार्च (वेब वार्ता)। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी अपनी महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के दमदार फर्स्ट लुक टीजर की खास झलक सिर्फ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

इस बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक को ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ जोड़ा गया है।फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की पहली झलक सिर्फ थिएटर में ही दिखाई जाएगी, जिससे दर्शकों को भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत की कहानी की पहली झलक मिलेगी।

इस फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका रितेश विलासराव देशमुख ने निभाई है। ‘राजा शिवाजी’ एक ऐसे बेटे की कहानी है, जिसने एक पवित्र संकल्प लिया और बड़ी ताकतों के खिलाफ खड़े होकर स्वराज्य की नींव रखी।

फिल्म में संगीत अजय–अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। निर्माता इस ऐतिहासिक कहानी को एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश करना चाहते हैं, जो भाषाओं की सीमाओं को पार करते हुए भारत की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने लाए।

इस फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है और ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने मुंबई फिल्म कंपनी के तहत इसे प्रोड्यूस किया है। ‘राजा शिवाजी’ एक मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।