सूरत : श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई ने दिखाई ‘केरला स्टोरी 2’, महिलाओं में जागरूकता का संदेश

उधना-मगदला रोड स्थित सिनेमा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं की सहभागिता

सूरत : श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई ने दिखाई ‘केरला स्टोरी 2’, महिलाओं में जागरूकता का संदेश

श्री श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई द्वारा उधना-मगदला रोड स्थित एक सिनेमा हॉल में “केरला स्टोरी 2” फिल्म का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की सदस्य महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी बहू-बेटियों के साथ भाग लिया। 

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 250 महिलाएं उपस्थित रहीं। यह आयोजन संस्था की चेयरमैन सुमन गाड़िया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

संस्था की अध्यक्ष शालू खदरिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों, संयोजकों और सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

फिल्म प्रदर्शन के बाद उपस्थित महिलाओं ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से किशोरावस्था में बच्चों के सही मार्गदर्शन और उनकी भावनाओं को समझते हुए परवरिश करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वे गलत दिशा में न जाएं। कार्यक्रम ने न केवल मनोरंजन का माध्यम प्रदान किया, बल्कि परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी प्रभावी रूप से पहुंचाया।

Tags: Surat