सूरत : विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयनित सदस्यों का सूरत में सम्मान

पुष्कर अधिवेशन के बाद आदिनाथ भवन में आयोजित समारोह, समाज में खुशी की लहर

सूरत : विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयनित सदस्यों का सूरत में सम्मान

विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सूरत से तीन विप्र बंधुओं के चयन पर ब्राह्मण समाज में हर्ष का माहौल है। पुष्कर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान दिनेश शर्मा दाढ़ी, सज्जन महर्षि और विष्णु शर्मा (प्रधान) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

पुष्कर से सूरत आगमन के बाद मंगलवार को पर्वत पटिया स्थित आदिनाथ भवन में तीनों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने साफा और दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महेश शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के प्रारंभिक कार्यों से लेकर वर्तमान गतिविधियों तक की जानकारी देते हुए संगठन की भावी योजनाओं और प्रगति पर प्रकाश डाला। वहीं, दिनेश शर्मा दाढ़ी और सज्जन महर्षि ने पुष्कर में संतों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

संघ से जुड़े नंदकिशोर शर्मा (नंदु जी) ने तीनों सदस्यों के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। विजय चौमाल ने पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए विश्वास जताया कि समाज के सभी सदस्य एकजुट होकर समाज सेवा और राष्ट्र सेवा में निरंतर योगदान देते रहेंगे।

समारोह के अंत में विजय चौमाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्प समय में आयोजित इस कार्यक्रम को समाजजनों ने सफल बनाया और उनके प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए प्रेरणास्रोत है। महेंद्र शर्मा (प्रतिभा ग्रुप) ने भी सभी चयनित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान समारोह समाज में एकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बना।

Tags: Surat