लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

नई दिल्ली, 11 मार्च (वेब वार्ता)। लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया।

सदन की कार्यवाही के दौरान आसंदी पर मौजूद जगदंबिका पाल ने प्रस्ताव पर ध्वनिमत से मतदान कराया।

मतदान के दौरान सदन में विपक्ष के प्रस्ताव के पक्ष में पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया, जिसके चलते प्रस्ताव गिर गया।

इसके साथ ही स्पीकर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि विपक्ष ने स्पीकर के कामकाज को लेकर असंतोष जताते हुए यह प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन ध्वनिमत में इसे समर्थन नहीं मिल सका और न कि जीत हो गई।