सूरत : केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 ओएनजीसी, सूरत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सूरत : केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 ओएनजीसी, सूरत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सभी महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को उनके व्यक्तित्व एवं योगदान के अनुरूप विशेष टाइटल प्रदान किए गए तथा उन्हें सम्मान स्वरूप सैश पहनाकर सम्मानित किया गया

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 ओएनजीसी, सूरत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तथा समस्त पुरुष कर्मचारियों द्वारा महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव मनाना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना तथा महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम के दौरान पुरुष कर्मचारियों ने महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही सभी महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को उनके व्यक्तित्व एवं योगदान के अनुरूप विशेष टाइटल प्रदान किए गए तथा उन्हें सम्मान स्वरूप सैश (Sash) पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक सौहार्दपूर्ण बन गया।

इस अवसर पर दिलीप कुमार शर्मा ने प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की, जबकि हेमेंद्र सिंह और भुवनेश जांगिड़ ने महिलाओं के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य राजेश कुमार ने अपने संबोधन में महिला कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण और कार्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों द्वारा भी आभार स्वरूप प्रति-उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती दक्षा गुप्ता ने किया। अंत में सुश्री प्रीति श्रीवास्तव ने अपने मधुर स्वर में एक सुंदर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया और महिला सम्मान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के प्रति सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags: Surat