सूरत : एनटीपीसी झनोर–गंधार परियोजना में प्रेस मीट आयोजित, विकास कार्यों की दी जानकारी

सीएसआर पहलों, संयंत्र संचालन और ‘People Before PLF’ नीति पर परियोजना प्रमुख ने रखे विचार

सूरत : एनटीपीसी झनोर–गंधार परियोजना में प्रेस मीट आयोजित, विकास कार्यों की दी जानकारी

 एनटीपीसी की झनोर–गंधार परियोजना में 02 मार्च 2026 को स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख (झनोर) दिनेश कुमार सिंह रौतेला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती विजय लक्ष्मी मुरलीधरन द्वारा पत्रकारों के स्वागत एवं आभार प्रदर्शन से हुई। इस अवसर पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से झनोर–गंधार परियोजना की कार्यप्रणाली, संयंत्र संचालन तथा नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अपने संबोधन में श्री रौतेला ने कहा कि एनटीपीसी “People Before PLF” की नीति को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के गाँवों और स्थानीय समुदायों का समग्र विकास भी कंपनी की प्रमुख जिम्मेदारी है। सीएसआर के तहत बालिका एवं महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण खेलकूद और आधारभूत सुविधाओं के विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। 

D02032026-02

उन्होंने मीडिया के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनटीपीसी की विशेष पहलों को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन समारोह के साथ हुआ।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) रोचक सक्सेना, अपर महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) रश्मिक कुमार बोरिसा, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। उपस्थित पत्रकारों ने सीएसआर के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इन्हें जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Tags: Surat