वडोदरा : पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में “संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन

फील्ड कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच समन्वय बढ़ाने, पार्सल व माल राजस्व बढ़ाने पर हुई चर्चा

वडोदरा : पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में “संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन

पश्चिम रेलवे के वाणिज्य विभाग द्वारा 26 फरवरी 2026 को वडोदरा मंडल में “संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण जैन ने की। इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (मालभाड़ा) जेरिन जी. आनंद तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वडोदरा नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में मुंबई, वडोदरा, रतलाम, अहमदाबाद, राजकोट और भावनगर मंडलों से 50 से अधिक फील्ड कर्मचारियों ने भाग लिया। संवाद के दौरान कर्मचारियों ने अपने दैनिक कार्य में आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से रखा और उनके व्यावहारिक समाधान भी सुझाए।

बैठक में भविष्य में पार्सल और माल राजस्व बढ़ाने के लिए नए सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह पहल फील्ड कर्मचारियों और उच्च प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो रेलवे के राजस्व में वृद्धि के साथ कार्य प्रणाली को और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Tags: Vadodara