सूरत : सौराष्ट्र वांझा ज्ञाति समाज ट्रस्ट का चौथा सामूहिक विवाह संपन्न

आठ नवविवाहित जोड़ों ने लिए सात फेरे, समाज की ओर से गृह उपयोगी सामग्री और नकद भेंट

सूरत : सौराष्ट्र वांझा ज्ञाति समाज ट्रस्ट का चौथा सामूहिक विवाह संपन्न

सूरत। सौराष्ट्र वांझा ज्ञाति समाज ट्रस्ट द्वारा 22 फरवरी 2026 को सूरत में चौथे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के आठ नवयुगलों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संस्कार संपन्न किए।

समारोह में गुजरात के विभिन्न जिलों और तालुकाओं से समाज के पदाधिकारी, प्रतिनिधि, अग्रणीजन, दानदाता तथा बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

समाज ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक दुल्हन को 75 गृह उपयोगी वस्तुएं तथा 4,000 रुपये की नकद राशि भेंट स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और सहयोगियों को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष नवनीतभाई गोहेल, उपाध्यक्ष मुनाभाई वढवाना, मंत्री कमलेशभाई परमार, सहमंत्री विपुलभाई वढवाना, कोषाध्यक्ष अतुलभाई चुडासमा, सहकोषाध्यक्ष किशोरभाई डोडिया सहित कार्यकारिणी सदस्यों परेशभाई परमार, नरोतमभाई हाथलिया, जीवनभाई गोहेल, महेंद्रभाई भरखड़ा, शशिकांतभाई घेरवाड़ा, दीपकभाई वढवाना, अनिलभाई नांढा, धर्मेशभाई वढवाना, अशोकभाई वाढेर, भरतभाई जेठवा, सुनीलभाई सोनीगरा, जीवनभाई जेठवा सहित समाज की युवा टीम ने इस भागीरथ कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह के मुख्य दानदाता जीवनभाई अर्जनभाई वढेरा एवं उनके परिवार—महेशभाई, भरतभाई और सुरेशभाई वढेरा—का विशेष योगदान रहा। समाज के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों में उनके निरंतर सहयोग की सराहना की गई।

समाजजनों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Tags: Surat