सूरत : बैंक ऑफ़ बड़ौदा की भव्य MSME ग्राहक आउटरीच बैठक आयोजित

डिजी उद्यम योजना के तहत ₹2 करोड़ तक का डिजिटल ऋण, 19 लाभार्थियों को ₹328 करोड़ के स्वीकृति पत्र वितरित

सूरत : बैंक ऑफ़ बड़ौदा की भव्य MSME ग्राहक आउटरीच बैठक आयोजित

सूरत : भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा 18 फरवरी, 2026 को सूरत में एक विशेष ‘MSME ग्राहक आउटरीच बैठक’ का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम होटल रीजेंटा-द वर्ल्ड, सूरत में बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह की गरिमामय उपस्थिति तथा महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख (सूरत) श्री कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में बैंक के 110 से अधिक प्रतिष्ठित एमएसएमई ग्राहक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और बैंक की नवीन सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बैंक द्वारा शुरू की गई ‘डिजी उद्यम योजना’ (Digi Udyam Scheme) की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत ₹2 करोड़ तक के ऋण की प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और डिजिटल बनाया गया है।

इसके लिए ग्राहकों को किसी प्रकार के भौतिक दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि ऋण मूल्यांकन हेतु आवश्यक डेटा बैंक को सीधे एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से प्राप्त हो जाता है। ग्राहक को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

उन्होंने यह भी बताया कि बैंक के पास बिना कोलेटरल वाली CGTMSE और MCGS जैसी योजनाएं भी उपलब्ध हैं, जो लघु एवं मध्यम उद्यमों को वित्तीय संबल प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर श्री कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एमएसएमई इकाइयों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें पीएमएमवाई (PMMY), पीएमईएमई (PMEME), पीएम स्वनिधि (PMSVANidhi), स्टैंड अप इंडिया (Stand Up India) और पीएम विश्वकर्मा (PM Vishwakarma) प्रमुख हैं। इन योजनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि बैंक ने बीते वर्षों में ग्राहकों की बदलती जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप कई रणनीतिक सुधार किए हैं। साथ ही उपस्थित गणमान्यजनों से बैंक की सेवाओं और उत्पादों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों से बैंकिंग सेवाओं में आवश्यक सुधार और नवाचार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त किए गए। इस अवसर पर 19 पात्र लाभार्थियों को कुल ₹328 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूरत अंचल के उप महाप्रबंधक श्री निर्मल पटेल एवं श्री प्रेम सिंह नेगी का विशेष योगदान रहा। साथ ही सूरत शहर-1 क्षेत्रीय प्रमुख श्री मुकेश नवल, सूरत शहर-2 क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजेश फुलवानी, सूरत जिला क्षेत्रीय प्रमुख श्री आदर्श कुमार, वलसाड क्षेत्रीय प्रमुख श्री ललित बरड़िया, नवसारी क्षेत्रीय प्रमुख श्री सतीश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।