सूरत : श्याम पैलेस परिवार की भव्य निशान यात्रा और भजन संध्या, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
सुबह निकली निशान यात्रा, शाम को भजन गायक अजीत दाधीच ने बांधा समां
रविवार, 15 फरवरी 2026 को श्याम श्याम पैलेस परिवार द्वारा भव्य निशान यात्रा एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे श्याम पैलेस से निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु “बाबा श्याम” के जयकारों के साथ झूमते-नाचते हुए आगे बढ़े और श्याम मंदिर पहुंचकर निशान अर्पित किए।
शाम 7 बजे से आयोजित भजन संध्या में भजन गायक अजीत दाधीच ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर माहौल को पूरी तरह भक्ति रस में डुबो दिया। उनके भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए।
कार्यक्रम में दर्शन गोयल, अभिषेक अग्रवाल, इशान केजरीवाल और नारायण रुंगटा सहित कई साथियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में श्याम पैलेस परिवार का तन, मन और धन से सराहनीय सहयोग रहा। श्याम पैलेस के गणेश अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए सभी सहयोगियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।
