सूरत : सीएमए परीक्षा परिणाम: सूरत के 4 छात्र फाइनल में टॉप-50 AIR में शामिल, इंटरमीडिएट में 14 ने लहराया परचम

वेस्टर्न रीजन ने नेशनल रैंक्स में लगभग एक-तिहाई हिस्सेदारी हासिल की, सूरत का प्रदर्शन रहा शानदार

सूरत : सीएमए परीक्षा परिणाम: सूरत के 4 छात्र फाइनल में टॉप-50 AIR में शामिल, इंटरमीडिएट में 14 ने लहराया परचम

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) द्वारा दिसंबर-2025 में आयोजित सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार सूरत शहर और वेस्टर्न इंडिया रीजन (WIRC) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

सीएमए फाइनल परीक्षा में सूरत शहर के चार विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) टॉप-50 में स्थान प्राप्त किया है। इनमें देशना जैन (AIR 5), पलक अग्रवाल (AIR 17), प्रतीक वालेजा (AIR 30) और हर्ष शाह (AIR 35) शामिल हैं। इनकी सफलता से सूरत शहर और पूरे वेस्टर्न रीजन का नाम रोशन हुआ है।

सीएमए सूरत साउथ गुजरात चैप्टर के चेयरमैन सीएमए किशोर वाघेला ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 863 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 155 विद्यार्थी दोनों ग्रुप में उत्तीर्ण हुए, जबकि 133 विद्यार्थी एक ग्रुप में पास हुए। वहीं फाइनल परीक्षा में 199 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 48 दोनों ग्रुप में तथा 19 एक ग्रुप में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार फाइनल परीक्षा का कुल परिणाम 24 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का 18 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सूरत ने अकेले टॉप-50 में 18 ऑल इंडिया रैंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। 

D11022026-05

सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा में सूरत और वेस्टर्न रीजन के 14 विद्यार्थियों ने टॉप-50 AIR में स्थान प्राप्त किया। इनमें दीप गजेरा (AIR 5), लोकेश पाटिल (AIR 6), जिनल कोठारी (AIR 13), भाविन वोरा (AIR 20), अदिति मुंधरा (AIR 24), मुदित जैन (AIR 35), कृष शर्मा (AIR 36), विभूति आढव (AIR 39), श्याम लाहोटी (AIR 40), धवल शियाली (AIR 40), जिनय संघवी (AIR 43), सौरभ पुरोहित (AIR 46), विनायक लुहार (AIR 48) और अंकित पांडव (AIR 49) शामिल हैं।

वेस्टर्न रीजनल काउंसलर वाइस चेयरमैन सीएमए नितिन शाह ने कहा कि CMA सेक्टर वर्तमान में देश का तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जहां विद्यार्थियों को व्यापक करियर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के CMA परिणामों में वेस्टर्न रीजन ऑफ इंडिया (जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा शामिल हैं) ने राष्ट्रीय टॉप रैंक्स में लगभग एक-तिहाई हिस्सेदारी हासिल की है, जो अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सूरत ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और WIRC लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।

Tags: Surat