फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, ‘धुरंधर’ स्टार से मांगी गई करोड़ों की रकम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रणवीर सिंह को वॉट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, ‘धुरंधर’ स्टार से मांगी गई करोड़ों की रकम, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली, 11 फरवरी (वेब वार्ता)। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिला है। जिसमें करोड़ों रुपए की मांग की गई है।

एक्टर को ये धमकी एक वाट्सएप वॉइस नोट के जरिए मिली है। जिसके बाद एक्टर इसकी शिकायत मुंबई पुलिस को दी है।

इसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाली की तलाश में जुट गई है। हालांकि, उन्हें धमकी किसने दी है, अभी इसका पता नहीं चला है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन फिल्म स्टार्स को लगातार ऐसे धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग बता दें कि 31 जनवरी आधी रात को रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है। रोहित शेट्टी के घर बाहर 5 राउंड फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ था।

मुंबई पुलिस इसकी जांच में लगी है। इस मामले में अभी तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।