सूरत : भारतीय जैन संगठना सूरत द्वारा महिला हाफ मैराथन का आयोजन 8 को 

“स्मार्ट गर्ल–स्मार्ट नेशन” के संदेश के साथ रविवार को 5,000 बालिकाएं और महिलाएं दौड़ेंगी

सूरत : भारतीय जैन संगठना सूरत द्वारा महिला हाफ मैराथन का आयोजन 8 को 

भारतीय जैन संगठना (BJS), सूरत द्वारा दिनांक 8 फरवरी, रविवार को प्रातः 7:00 बजे भगवान महावीर यूनिवर्सिटी, वेसू (सूरत) में एक हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन के अंतर्गत 2 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी।

मैराथन का मार्ग भगवान महावीर यूनिवर्सिटी ग्राउंड से प्रारंभ होकर अग्रवाल विद्याविहार (द्वितीय वीआईपी रोड) होते हुए चार रास्ता से वापस भगवान महावीर यूनिवर्सिटी तक निर्धारित किया गया है।

यह मैराथन विशेष रूप से बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य “स्मार्ट गर्ल–स्मार्ट नेशन” की भावना के साथ बालिकाओं और महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित करना है। योजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में लगभग 4,000 से 5,000 बालिकाएं एवं महिलाएं भाग लेंगी, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा सूरत शहर के अनेक गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

Tags: Surat