सूरत :  तीन दिवसीय ‘एनर्जी–पावर–इलेक्ट्रिकल एक्सपो 2026’ का आयोजन 6 से 8 फरवरी तक

ग्रीन एनर्जी और पावर सेक्टर के भविष्य को दिशा देने के लिए इंडस्ट्री–सरकार साझेदारी पर फोकस

सूरत :  तीन दिवसीय ‘एनर्जी–पावर–इलेक्ट्रिकल एक्सपो 2026’ का आयोजन 6 से 8 फरवरी तक

सूरत। सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) द्वारा 6, 7 और 8 फरवरी 2026 को सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, सरसाना में तीन दिवसीय ‘एनर्जी–पावर–इलेक्ट्रिकल एक्सपो 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह एक्सपो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आम जनता और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों के लिए खुला रहेगा।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट  निखिल मद्रासी ने बताया कि एनर्जी, पावर और इलेक्ट्रिकल सेक्टर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इस एक्सपो का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म साबित होगा। ‘Powering the Future – Today’ थीम के तहत यह एक्सपो ग्रीन एनर्जी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को मजबूती देगा।

एक्सपो का उद्घाटन समारोह 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे एग्जीबिशन डोम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ़ मोहम्मद खान उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि K.P. ग्रुप के डायरेक्टर अफ़ान फ़ारूक़ पटेल विशेष अतिथि होंगे।

चैंबर के वाइस प्रेसिडेंट अशोक जीरावाला ने बताया कि इस एक्सपो में सूरत के 29 सहित अहमदाबाद, राजकोट, गांधीनगर, पुणे, मुंबई और गाजियाबाद से कुल 60 एग्जिबिटर्स भाग ले रहे हैं। इनमें लगभग 65 प्रतिशत मैन्युफैक्चरर्स और 35 प्रतिशत ट्रेडर्स व डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हैं। रिन्यूएबल एनर्जी, पावर, इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट, सपोर्टिंग सर्विसेज़ और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े विभिन्न सेगमेंट्स के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

चैंबर के पूर्व प्रेसिडेंट  विजय मेवावाला ने कहा कि यह एक्सपो उद्यमियों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स और छात्रों के लिए नेटवर्किंग, बिज़नेस अवसरों और नॉलेज एक्सचेंज का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

चैंबर के ऑनरेरी सेक्रेटरी बिजल जरीवाला ने कहा कि एक्सपो का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के विभागों, इंडस्ट्रियल यूनिट्स, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों को एक मंच पर लाकर इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट के बीच की दूरी को कम करना है। इससे एनर्जी सिक्योरिटी, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और ग्रीन ट्रांज़िशन को बढ़ावा मिलेगा।

चैंबर के ऑनरेरी ट्रेज़रर CA मितिश मोदी के अनुसार एक्सपो में सोलर पीवी सिस्टम, विंड और बायोएनर्जी, एनर्जी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन, फ्यूल सेल, EV से जुड़े समाधान और न्यूक्लियर पावर टेक्नोलॉजी प्रदर्शित की जाएंगी।

ऑल एग्ज़िबिशन चेयरमैन  किरण ठुमर ने बताया कि सपोर्टिंग सर्विसेज़, EPC, फाइनेंस, कंसल्टेंसी, इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट, पावर टूल्स, पैनल्स, स्विचगियर और स्मार्ट ग्रिड से जुड़े उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

वहीं, एक्सपो के एडवाइज़र दीपक कुमार सेठवाला ने कहा कि सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन टेक सेगमेंट में EMS, IoT और AI आधारित एनर्जी मॉनिटरिंग, EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी रीसाइक्लिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

एक्सपो देखने के इच्छुक विज़िटर expo.sgcci.in/epe26 लिंक पर जाकर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Tags: Surat SGCCI