सूरत : सरदारशहर प्रीमियम लीग–सीजन 1 का भव्य आयोजन, धनक 11 बनी चैंपियन
बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में 8 टीमों के 64 खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल और खेल भावना
सरदारशहर परिषद, सूरत एवं सरदारशहर ग्रामीण नागरिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सरदारशहर प्रीमियम लीग – सीजन 1” बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन अलथान स्थित हिट विकेट टर्फ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस खेल आयोजन में कुल 8 टीमों के 64 खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सरदारशहर चैंपियन और धनक 11 टीम के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए धनक 11 ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि सरदारशहर चैंपियन टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह में टूर्नामेंट के विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की गई। बेस्ट बैट्समैन का खिताब रोहित पारीख, बेस्ट बॉलर हरिओम पारीख, बेस्ट फील्डर अश्विन स्वामी और बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार हरिओम स्वामी को प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच, विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले दाताओं एवं अतिथियों को दुपट्टा एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनुभाई पटेल, यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेशभाई पाटिल, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष छोटूभाई पाटिल, डिप्टी मेयर नरेंद्रभाई पाटिल, शासक पक्ष नेता श्रीमती शशिबेन त्रिपाठी, सुराणा बिल्डर्स से संजय सुराणा, राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रम शेखावत, पूर्व विधायक विवेकभाई पटेल तथा देवेन्द्र बोकड़िया (एडवोकेट एवं नोटरी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सरदारशहर परिषद, सूरत की ओर से अध्यक्ष संजय बोथरा, मंत्री अमित लूनिया, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज लोहिया, पूर्व अध्यक्ष कमल लूनिया सहित कार्यकारिणी सदस्य और समाज के अनेक गणमान्यजन कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं सरदारशहर ग्रामीण नागरिक परिषद की ओर से अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नौरंगी लाल सारण सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द, युवाओं में खेल के प्रति रुचि और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।
