सूरत : केंद्रीय बजट 2026 पर AM/NS India की प्रतिक्रिया
श्री दिलीप ऊम्मेन, डायरेक्टर और सीईओ, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India)
By Bhatu Patil
On
सूरत। श्री दिलीप ऊम्मेन, डायरेक्टर और सीईओ, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India): इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) को लगातार बढ़ावा देना उद्योगों के लंबे समय तक विकास के लिए एक अच्छा कदम है।
परियोजनाओं के लिए बेहतर वित्तीय सहायता, औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से मजबूत करने के प्रयास और टियर-2 व टियर-3 शहरों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से स्थानीय उद्योगों और विनिर्माण को मजबूती मिलेगी।
इससे भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता भी बढ़ेगी।
AM/NS India में हम टिकाऊ इस्पात उत्पादन और देश के विकास में लंबे समय तक निवेश करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
