सूरत : गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न
By Bhatu Patil
On
सूरत। गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज शांतम हॉल में प्रादेशिक अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोकुलचंद बजाज सहित संरक्षक श्री कन्हैयालाल वैद्य, श्री विनोद अग्रवाल व श्री निरंजन अग्रवाल उपस्थित रहे।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बैठक में महामंत्री के प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष द्वारा बजट प्रस्तुतीकरण के बाद आगामी प्रादेशिक कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया।
इसमें विवाह परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान समारोह, 15 अगस्त को हास्य कवि सम्मेलन, दिसंबर तक ‘रंगीलो राजस्थान’ सहित विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए। साथ ही गर्मी में प्याऊ व छठ पूजा सेवा जैसे सामाजिक कार्यक्रमों पर भी सहमति बनी।
अंत में श्री शंकरलाल गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अल्पाहार के साथ बैठक का समापन हुआ।
Tags: Surat
