सूरत : 51वाँ श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न

सूरत : 51वाँ श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न

सूरत। श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती के पावन अवसर पर श्री राजस्थान विश्वकर्मा मंडल (सुथार समाज), सूरत द्वारा आयोजित 51वाँ वार्षिक श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 2026 दिनांक 30 एवं 31 जनवरी को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक भावना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।

महोत्सव के प्रथम दिन 30 जनवरी को सायंकाल भजन-सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य कलाकार के रूप में श्री सुन्दरजी मालिया एवं श्री श्रवणजी धामू ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर योगेश्वर संत श्री सुरजनाथ सिद्ध जी महाराज ( श्री देव जसनाथ ट्रस्ट, पांचला सिद्धा ) का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। संतश्री ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म, सत्संग के महत्व, नशामुक्त जीवन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे। भजन-सत्संग प्रातः 4:15 बजे तक चलता रहा।

द्वितीय दिन 31 जनवरी को प्रातः हवन-पूजन एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंगदान के प्रणेता, डोनेट लाइफ संस्था के संस्थापक, पद्मश्री श्री नीलेशभाई मण्डलेवाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उनके साथ श्री छोटूभाई पाटिल, श्री किशोरजी बिंदल, श्री नरपत सिंह, श्री विकास जैन एवं पूर्व प्रधानाचार्य श्री सांवलरामजी सुथार की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में लोकसमर्पण ब्लड बैंक व डॉ. पोकरराम सुथार के सहयोग से लगभग 196 यूनिट रक्त एकत्र कर लोकसेवा हेतु समर्पित किया गया।

इस महोत्सव में सुथार समाज सूरत के अध्यक्ष- श्री मोहनलाल, छोटूलाल, मदनलाल, मंत्री- गणपतलाल, भंवरलाल, कोषाध्यक्ष - रामदेव,करण एवं उगमाराम, ओमप्रकाश,सत्यनारायण, सुरेश,प्रेमाराम, मुन्नाराम, छगनलाल, कमलेश,बाबूलाल, खानूराम,सहित समाज के लगभग 5 से 6 हजार लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन - माणक बरड़वा एवं हिमेश आसदेव द्वारा किया

Tags: Surat