सूरत : अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती; लिंबायत में विधायक संगीताबेन पाटिल ने दी पुष्पांजलि

सुशासन दिवस पर उमड़ा जनसैलाब; संजय नगर सर्कल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर गरीबों को कराया गया जलपान

सूरत : अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती; लिंबायत में विधायक संगीताबेन पाटिल ने दी पुष्पांजलि

सूरत। भारत रत्न, प्रख्यात कवि, दूरदर्शी राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार, 25 दिसंबर को देशभर में गुड गवर्नेंस डे मनाया गया।

इसी क्रम में सूरत की 163 लिंबायत विधानसभा में विधायक श्रीमती संगीताबेन पाटिल के नेतृत्व में एक भावपूर्ण पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लिंबायत संजय नगर सर्कल के पास स्थित अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को नाश्ता भी कराया गया।

विधायक संगीताबेन पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी जनसेवा और सुशासन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में दिवस उप महापौर डॉ. नरेंद्रभाई पाटिल, नगरसेवक विक्रमभाई पाटिल, जीतूभाई काच्छड़, कांताबेन वाकोडिकर, कविताबेन अनगंडुला, निरालासिंह राजपूत, शिक्षण समिति सदस्य संजयभाई पाटिल, शुभम उपाध्याय उपस्थित रहे।

वोर्ड अध्यक्ष हेमंत मराठे, दीपक पाटिल, अश्विनी कटियारे, मनीष राणा, वोर्ड महासचिव रापोलू बुचिरामुलु, नितिन शिंपी, गणेश पुणेकर, शमशेरसिंह, शंकर दुबे, अशोक शाह, पूर्व वार्ड अध्यक्ष राजू सुरती, प्रवीण (बंटी) पाटिल, एडवोकेट प्रणय राजपूत, शहर कार्यकारिणी सदस्य रतनलाल जैन, अनिल सोनकुसरे, उमेश तिवारी, प्रकाश मास्टर वाकोडिकर, अनिल सपकाले, मंगलाबेन गोस्वामी, कैलाश पवार, युवराज पाटिल, दिव्येश पटेल, अटल मिश्रा, रवींद्र जोड़गे, किरण सुरती, राजूदादा पाटिल, कन्हैया प्रजापति, केवलसिंह गिरासे, राजकुमार जैन सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित  रहे।

Tags: Surat