सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत गांधीनगर में 10 अवैध ढांचों को ढहाया गया

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत गांधीनगर में 10 अवैध ढांचों को ढहाया गया

गांधीनगर, 17 नवंबर (भाषा) सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत अधिकारियों ने गांधीनगर शहर के सेक्टर 30 में सोमवार को कम से कम 10 अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष जैन ने बताया कि राज्य के सड़क एवं भवन (आरएंडबी) और राजस्व विभागों ने पुलिस के साथ मिलकर सुबह तड़के साढ़े पांच बजे तोड़फोड़ अभियान शुरू किया।

जैन ने कहा, ‘‘तोड़फोड़ की कार्रवाई में अधिकारियों की सहायता के लिए इलाके में लगभग 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। नोटिस जारी करने के बाद सेक्टर 30 में कम से कम 10 अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया।’’

अधिकारियों ने सितंबर में पास के पेथापुर इलाके में एक लाख वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर बने 700 अवैध ढांचों को ढहा दिया था।