सूरत : भारत विकास परिषद, गुजरात दक्षिण प्रांत द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर कार्यक्रम में सूरत, भरूच और वडोदरा की विजेता टीमों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
भारत विकास परिषद, गुजरात दक्षिण प्रांत द्वारा विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, संस्कृति और एकता के गुणों को प्रोत्साहित करने हेतु राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता (प्रांत स्तरीय) का आयोजन सूरत महानगर में किया गया। इस आयोजन की मेजबानी सूर्यनगरी शाखा, सूरत द्वारा की गई। यह जानकारी भारत विकास परिषद सूरत मेन शाखा के प्रमुख भावेश ओझा ने दीस है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सूरत के प्रसिद्ध उद्योगपति प्रमोद चौधरी (चेयरमैन, प्रतिभा ग्रुप) ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन की प्रेरक उपस्थिति रही। साथ ही, दिपनभाई देसाई (उपाध्यक्ष, क्रेडाई) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन धर्मेश शाह (प्रांत अध्यक्ष, भा.वि.प.) ने किया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन श्रीमती रंजनाबेन पटेल (सचिव, सूर्यनगरी शाखा) एवं श्रीमती प्रिया कटारिया ने कुशलता से किया।
इस अवसर पर कौस्तुभ परिख (संगठन सचिव, भा.वि.प.), पुष्पक काका (महासचिव, भा.वि.प.) और प्रधुमन जरीवाला (कोषाध्यक्ष, भा.वि.प.) ने मार्गदर्शन प्रदान किया। निर्णायक मंडल में समीर जाधव, श्रीमती प्रीति कंथारिया और अभिषेक उपाध्याय ने अपनी सेवाएँ दीं।
आयोजन की सफलता में विपुल जरीवाला (संयोजक, सूरत), भूपत चोपड़ा (सह संयोजक, सूरत) एवं श्रीमती प्रतिमा सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि आभार प्रदर्शन योगेश पाठक ने किया।
कार्यक्रम में भा.वि.प. पर्यावरण केंद्रीय समिति सदस्य राकेश पटेल, क्षेत्रीय संस्कार संयोजक बाबूभाई बोगरा, प्रांत संस्कार संयोजक लक्ष्मण पारेख, प्रांत पदाधिकारीगण, शाखा प्रतिनिधिगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में सूरत, भरूच और वडोदरा शाखाओं के विजेता विद्यालयों ने भाग लिया। इनमें सूर्यनगरी शाखा, सूरत की संस्कार भारती विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सायजीनगरी शाखा, वडोदरा की नवरचना विद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता टीमें आगामी क्षेत्रीय समूह गान प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी, जो 9 नवंबर 2025 को कच्छ (भुज) में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूर्यनगरी शाखा के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को और भी सुदृढ़ किया।
