सूरत में फोस्टा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 75वाँ जन्मदिवस

240 कपड़ा मार्केट और 70 हजार व्यापारियों की उपस्थिति, ‘I LOVE INDIA’ कार्यक्रम में स्वदेशी संकल्प

सूरत में फोस्टा ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का 75वाँ जन्मदिवस

सूरत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशंस (फोस्टा) द्वारा सूरत शहर के 240 कपड़ा मार्केटों और लगभग 70,000 व्यापारियों की भागीदारी से “I LOVE INDIA” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

फोस्टा अध्यक्ष कैलास हाकिम ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने व्यापारियों को प्रधानमंत्री के “Vocal for Local” और “Make in India” के संकल्प को साकार करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर सूरत के सभी कपड़ा मार्केटों के व्यापारी झूम मीटिंग और LED स्क्रीन के माध्यम से जुड़े और भारतीय ब्रांड की घड़ी पहनकर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का संकल्प लिया। साथ ही प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ भी दीं।

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर अनुपमसिंह गहलोत ने “साइबर अपराध सूचना पुस्तिका” का विमोचन किया, जिसमें साइबर अपराध से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई है।

फोस्टा ने इस उत्सव को सेवा और जनहित के प्रकल्पों से भी जोड़ा। विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल रहे:

  • मेगा ब्लड डोनेशन कैंप – 9 मार्केटों में, 205 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य।

  • कैंसर डिटेक्शन वेन – ब्रेस्ट कैंसर, मेमोग्राफी और अन्य स्वास्थ्य जांच।

  • सेवा हॉस्पिटल शिविर – ब्लड, बीपी, शुगर, BMI जैसी जांचें, 140 लाभार्थी।

  • ई-श्रम व आयुष्मान कार्ड हेल्पडेस्क – सैकड़ों लोगों को जागरूक कर कार्ड उपलब्ध कराए।

  • नानावटी मेक्स हॉस्पिटल टीम – हेपेटाइटिस B, C और फैटी लीवर की जांच।

सभी कपड़ा मार्केटों में तिरंगा यात्रा, बैनर और होर्डिंग के साथ उत्सव का माहौल रहा। फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने सभी संस्थाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सेवा और स्वदेशी संकल्प का संगम है।