सूरत : लंपी रोग की रोकथाम में जुटा पारीक विकास ट्रस्ट, होम्योपैथिक दवाओं का पैकिंग और वितरण जारी
जलगांव की गौशालाओं में भी भेजी गई दवाएं, संस्था ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान भी
सामाजिक संस्था पारीक विकास ट्रस्ट द्वारा गायों में फैल रही लंपी स्किन डिज़ीज की रोकथाम के लिए होम्योपैथिक दवाओं का निर्माण और पैकिंग पिछले एक सप्ताह से लगातार जारी है। संस्था के रामावतार पारीक ने बताया कि गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र के जलगांव की गौशालाओं में यह बीमारी फिर से देखने को मिल रही है। ऐसे में संस्था ने 1000 गायों के लिए दवा की डोज़ पैक करके डॉ. हेतल बेन भायानी के मार्गदर्शन में वहां निशुल्क भेजी है।
सूरत और आसपास की गौशालाओं में इस दवा का मुफ्त वितरण पहले से ही चल रहा है। जिन बंधुओं को यह होम्योपैथिक दवा चाहिए, वे संस्था के हेल्पलाइन नंबर 70692 04000 पर कॉल करके निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। यह दवा राजस्थान युवा संघ के सहयोग से तैयार की जा रही है।
इस कार्य में संस्था के अध्यक्ष विक्रम सिंह, महामंत्री प्रदीप पारीक, बनवारी पारीक, विप्र फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा और पंकज शर्मा सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
इसके साथ ही पारीक विकास ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संवर्धन की दिशा में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। संस्था के पर्यावरण सचिव मनीष पारीक ने हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृक्षारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
