श्री बजरंगसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

ओडिशा राज्य अध्यक्ष तपन मोहंती की अगुवाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

श्री बजरंगसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

ओडिशा, जुलाई 24: श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ओडिशा राज्य के अध्यक्ष श्री तपन मोहंती के नेतृत्व में पुरी सहित संपूर्ण ओडिशा टीम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित ओडिशा की दिशा में योगदान देना था।श्री मोहंती ने कहा कि "हम सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।यह कार्य हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि है।"

वृक्षारोपण कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्योंने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

Tags: Surat PNN