सूरत : एडवोकेट प्रीति जोशी तीसरी बार डीजीवीसीएल की यौन उत्पीड़न शिकायत समिति में नियुक्त
32 वर्षों से सक्रिय कानूनी और सामाजिक क्षेत्र में योगदान, सूरत ग्रामीण सर्कल में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
सूरत। एडवोकेट प्रीति जिग्नेश जोशी को लगातार तीसरी बार दक्षिण गुजरात बिजली कंपनी लिमिटेड (डीजीवीसीएल ) की यौन उत्पीड़न शिकायत समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सूरत ग्रामीण सर्कल कार्यालय और इसके अधीन सभी कार्यालयों के लिए गठित समिति में की गई है।
एडवोकेट प्रीति जोशी पिछले 32 वर्षों से कानून के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर महिलाओं के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी विशेषज्ञता और सामाजिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए दक्षिण गुजरात बिजली कंपनी लिमिटेड ने उन्हें एक बार फिर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रत्येक सरकारी व अर्ध-सरकारी संस्था में एक सक्रिय शिकायत निवारण समिति का गठन अनिवार्य है। इस समिति का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करना है।
एडवोकेट प्रीति जोशी की पुनर्नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण और न्याय प्रणाली में विश्वास की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखा जा रहा है।