राजकोट : जसदण नगर पालिका का क्षेत्रीय नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
नए भवन और सफाई व्यवस्था की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
क्षेत्रीय नगर आयुक्त महेश जानी ने हाल ही में जसदण नगर पालिका का दौरा किया। यह दौरा नगर पालिका की गतिविधियों और जसदण शहर के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया।
अपने दौरे के दौरान श्री जानी ने नगर पालिका कार्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर उससे संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शहरी सफाई व्यवस्था, कचरे के निष्पादन तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों की भी गहराई से समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। साथ ही, शहर की सफाई व्यवस्था में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए ठोस प्रयास करने की बात कही। नगर आयुक्त का यह निरीक्षण दौरा स्थानीय प्रशासन को अधिक उत्तरदायी और सक्रिय बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।