सूरत : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कोर कार्यकारिणी बैठक संपन्न

50 लाख पौधारोपण और जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की योजना, समाजिक वेबसाइट भी लॉन्च

सूरत : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कोर कार्यकारिणी बैठक संपन्न

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कोर कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जोधपुर स्थित अग्रवाल संस्थान में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार गर्ग, राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास गुप्ता, महामंत्री राजेश भारूका, कोषाध्यक्ष रामबाबू सिंघल सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, अशोक अग्रवाल, अजय गुप्ता, रमाकांत खैतान और पश्चिमी राजस्थान अध्यक्ष उमेश लीला आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को समर्थन देते हुए संगठन वर्ष 2025 में देशभर में 50 लाख वृक्षारोपण का संकल्प ले चुका है। इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में संभावित जल संकट को देखते हुए जल संचय और जनभागीदारी अभियान के माध्यम से व्यापक जल संरक्षण अभियान भी चलाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने "अग्रसेन अग्रोहा अग्रवाल वेबसाइट" लॉन्च की। यह पोर्टल देश-विदेश के अग्रवाल परिवारों, संस्थानों, व्यवसायिक गतिविधियों, राजनीतिक भागीदारी और रोजगार से जुड़ी जानकारियों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करेगा।

मीटिंग में युवाओं के भविष्य और सामाजिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम निर्णय लिए गए, जिसमें शादी की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई है, ताकि लिव-इन रिलेशनशिप की प्रवृत्ति पर रोक लग सके। साथ ही प्री-वेडिंग शूट पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे बहिष्कार अभियान को देशभर से सकारात्मक समर्थन मिला है।

 4 दिसंबर को महालक्ष्मी वरदान दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजन। प्रदेश इकाइयों के लिए 11 सूत्रीय कार्यक्रम निर्धारित। पंचकूला (हरियाणा) में ‘अग्रमठ’ की स्थापना की योजना। राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका ने किया। पश्चिमी राजस्थान इकाई के आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में देशभर से संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। गुजरात से प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल दारुका, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपूर चंद गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक टिबरेवाल भी विशेष रूप से शामिल हुए। 

Tags: Surat