सूरत : महेश नवमी पर भव्य महेश मैराथन सिंदूर तिरंगा यात्रा एवं महेश खेल महोत्सव आज

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर महेश मेराथन सुबह 6:30 बजे डुम्भाल बालाजी मंदिर से निकलेगी

सूरत : महेश नवमी पर भव्य महेश मैराथन सिंदूर तिरंगा यात्रा एवं महेश खेल महोत्सव आज

सूरत में महेश नवमी पर्व के उपलक्ष्य में सूरत जिला माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में रविवार 1 जून 2025 को शहरभर में भव्य आयोजन किए जाएंगे। यह पर्व माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है, और इसी कड़ी में महेश मेराथन सिंदूर-तिरंगा यात्रा और महेश खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रविवार सुबह 6:30 बजे डुम्भाल बालाजी मंदिर से शुरू होकर महेश मेराथन सिंदूर तिरंगा यात्रा माहेश्वरी सेवा सदन तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में समाज के सदस्य शामिल होंगे। यात्रा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान महेश की वंदना के साथ होगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार काल्हीया, कोषाध्यक्ष – अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा होंगे। उनके साथ सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पवन बजाज, सचिव अतिन बाहेती, कोषाध्यक्ष रामसहाय सोनी, संगठन मंत्री मुरली लाहोटी, सहसचिव महेश खटोड, ओमप्रकाश हुरकट, उपाध्यक्ष टीकम असावा, परसराम मूंदड़ा, सभा अध्यक्ष अनिल मणियार, रामावतार झंवर, चैनसुख झंवर, दीपक डागा, सभा सचिव राकेश पुंगलिया, श्याम सुन्दर धूत, महेश पुंगलिया, सुनिल बाहेती सहित कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यात्रा के माध्यम से समाज ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मीडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी ने बताया कि सूरत के विभिन्न क्षेत्रों में महेश खेल महोत्सव का आयोजन भी विभिन्न क्षेत्रीय माहेश्वरी सभाओं के सहयोग से धूमधाम से किया जाएगा। जिनमें मुख्य रूप से मगोब में नरेंद्र पंचासरा भवन में पुणा गांव एवं मगोब सणिया सभा द्वारा खेल महोत्सव, गोड़ादरा रोड, केपिटल स्क्वायर के पास – उधना सभा द्वारा आयोजन, पर्वत पाटिया माहेश्वरी सेवा सदन में कार्यक्रम, टीकम नगर सिटी माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजन होगा। इन आयोजनों में रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, जैसे फैशन शो, डांस प्रतियोगिता, अंताक्षरी और बच्चों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि यह आयोजन समाज की एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। महेश नवमी महोत्सव सप्ताह के तहत आयोजित सभी कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी उल्लेखनीय रहेगी। इस तरह महेश नवमी पर सूरत का माहेश्वरी समाज न केवल अपनी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त कर रहा है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Tags: Surat