राजकोट के लोधिका में 20 साल से रह रहे तीन पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

1999 में वीज़ा समाप्त होने के बाद से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे, पुलिस कार्रवाई के दौरान एक दो वर्षीय बच्चा भी हिरासत में

राजकोट के लोधिका में 20 साल से रह रहे तीन पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

राजकोट जिले के लोधिका क्षेत्र में रह रहे तीन पाकिस्तानी नागरिकों को 20 वर्षों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला, उसका बेटा और दो वर्षीय पोता शामिल हैं। यह कार्रवाई एलसीबी (लोकल क्राइम ब्रांच) की टीम द्वारा चिभड़ा नाका रोड पर की गई।

पुलिस के अनुसार, रिजवानाबेन टाटारिया (उम्र 50), उनके बेटे जीशान (उम्र 29) और जीशान के दो वर्षीय बेटे को नजरबंद कर दिया गया है। ये सभी मूल रूप से पाकिस्तान के कराची के लियारी क्षेत्र के निवासी हैं। रिजवानाबेन के पति मुनाफ इब्राहिमभाई टाटारिया भारतीय नागरिक हैं, जो 1992 में वर्क परमिट पर कराची गए थे। वहीं उन्होंने रिजवाना से शादी की और 1994 में अपने बेटे जीशान के साथ भारत लौट आए। रिजवाना और जीशान को 30 जुलाई 1999 तक का पाकिस्तानी वीज़ा दिया गया था, लेकिन वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बावजूद वे भारत में ही अवैध रूप से रह रहे थे।

पाकिस्तानी नागरिक जीशान ने 2021 में एक भारतीय महिला से शादी की और 10 सितंबर 2022 में एक बेटे का जन्म हुआ। अब बच्चा ढाई साल का हो गया है। इस नई परिस्थिति ने पुलिस और प्रशासन के सामने एक नए मानवीय और कानूनी सवाल को खड़ा कर दिया है। क्या बच्चे को भी अपने पिता और दादी के साथ पाकिस्तान भेजा जाए या भारत में रहने की अनुमति दी जाए? पुलिस फिलहाल तीनों को नजरबंद रखकर कानूनी राय ले रही है, जबकि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे पर निर्णय के लिए उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन ले रहा है।

Tags: Rajkot