सूरत : सुमुल डेयरी के प्रबंध निदेशक अरुण एच. पुरोहित "गोल्डन जुबली अवार्ड 2023-24" से सम्मानित होंगे

उत्कृष्ट मुख्य कार्यकारी अधिकारी की श्रेणी में मिला प्रथम स्थान, डेयरी क्षेत्र में सुमुल की प्रगति को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

सूरत : सुमुल डेयरी के प्रबंध निदेशक अरुण एच. पुरोहित

सूरत। सूरत-तापी जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (सुमुल डेयरी) के प्रबंध निदेशक अरुण एच. पुरोहित को "द सधर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसजीसीसीआई)" द्वारा आयोजित "गोल्डन जुबली अवार्ड 2023-24" में “उत्कृष्ट मुख्य कार्यकारी अधिकारी” श्रेणी के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार उन्हें "श्रीमती भवानीबेन एम. मेहता पुरस्कार" के रूप में दिया जाएगा।

यह सम्मान 16 अप्रैल 2025 को सरसाना स्थित एसजीसीसीआई के प्लैटिनम हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और निदेशक मंडल की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए पूरे राज्य से विभिन्न उद्योगों के प्रमुख सीईओ ने आवेदन किया था, लेकिन अरुण पुरोहित सभी मानदंडों में सबसे आगे रहे। यह सम्मान उन्होंने सुमुल डेयरी के सतत विकास और नीतिगत नेतृत्व के बल पर अर्जित किया है।

अरुण पुरोहित के नेतृत्व में सुमुल डेयरी ने वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच कारोबार में 56.5% की वृद्धि दर्ज की है, जो ₹4045.25 करोड़ से बढ़कर ₹6333 करोड़ हो गया। औसत दूध खरीदी भी 14.73 किलोलीटर प्रतिदिन से बढ़कर 24.17 किलोलीटर हो चुकी है। वहीं दूध बिक्री में 49.06% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उनके कार्यकाल में सुमुल डेयरी और उसकी विभिन्न इकाइयों को भारत सरकार और अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा 13 राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख हैं:

 (1) राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार – 2024, चलथान में टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट को प्रथम पुरस्कार (2) राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार – 2023, नवी पारडी, प्रथम पुरस्कार (3) राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार – 2023, सुमुल डेयरी सूरत, तृतीय पुरस्कार (4) आई.डी.ए. सर्वोत्तम डेयरी प्लांट पुरस्कार, नवी पारडी, प्रथम पुरस्कार (5) राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार – 2021, सुमुल अनाज फैक्ट्री बाजीपुरा, प्रथम पुरस्कार (6) गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स (एसजीसीसीआई) 2019-20, कलर टैक्स ऊर्जा बचत पुरस्कार, सुमुल डेयरी सूरत, प्रथम पुरस्कार (7) गोल्डन जुबली मेमोरियल ट्रस्ट 2020-21, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण पुरस्कार, सुमुल डेयरी सूरत, प्रथम पुरस्कार (8) बाजरा वर्ष – 2023 (एफएसएसआई) पुरस्कार (9) आई.डी.ए. नई पारडी, भारतीय डेयरी किसान महासंघ द्वारा आयोजित 2 से 5 लाख लीटर प्रतिदिन प्रसंस्करण क्षमता श्रेणी में प्रथम पुरस्कार (10) सुमुल डेयरी ने पिछले चार वर्षों में 40 लाख से अधिक पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम-2024  में चार पुरस्कार जीते हैं।

अरुण एच. पुरोहित ने यह पुरस्कार सूरत और तापी जिलों के लाखों दुग्ध उत्पादकों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सुमुल परिवार की मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसने पूरे भारत में संगठन का नाम रोशन किया है।

Tags: Surat