सूरत : केबिनेट मंत्री सी. आर. पाटिल का गुरूवार शाम को एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत 

एयरपोर्ट से घर तक रोड शो, शुक्रवार को कार्यकर्ता स्वागत समारोह

सूरत : केबिनेट मंत्री सी. आर. पाटिल का गुरूवार शाम को एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत 

सूरत नवसारी के सांसद एवं गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल केन्द्रिय जल शक्ति मंत्री का पद ग्रहण करने के बाद गुरूवार को सूरत पधार रहे है। गुरूवार शाम को सूरत एयरपोर्ट पर शहर भाजपा परिवार द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया है। 

सूरत शहर भाजपा अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रिय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल गुरूवार रात 8 बजे दिल्ली से सूरत पधार रहे है। केबिनेट मंत्री का पद ग्रहण करने के बाद सी.आर. पाटिल पहली बार सूरत पधार रहे होने से पार्टी द्वारा उनका भव्य स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया है।

शहर भाजपा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ता सी.आर. पाटिल के स्वागत में एयरपोर्ट से लेकर भटार रोड स्थित सी.आर. पाटिल के घर तक रोड शो का आयोजन किया गया है। इस रोड शो के दौरान 500 से अधिक फोर व्हिल वाहनो का काफिला शामिल होगा। 

शुक्रवार शाम को डुमस रोड ग्रीन फिल्ड पार्टी प्लोट पर शहर भाजपा द्वारा सी.आर. पाटिल का कार्यकर्ता स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा केन्द्रिय मंत्री का स्वागत किया जायेगा। 

Tags: Surat