सूरत : विप्र फाउंडेशन और पारीक विकास ट्रस्ट ने पर्यावरण दिवस पर लिया 501 वृक्षारोपण का संकल्प 

वृक्षों के दोहन से ग्लोबल वार्मिंग के चलते पेड़ों का बहुत महत्व बढ़ गया है

सूरत : विप्र फाउंडेशन और पारीक विकास ट्रस्ट ने पर्यावरण दिवस पर लिया 501 वृक्षारोपण का संकल्प 

 वर्तमान गर्मी के समय को देखते हुए आम जन के लिए वृक्ष का क्या महत्व है, यह हम सभी पहचान गए हैं। पिछले कुछ सालों से इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते वृक्षों का दोहन जिस तरह हुआ है और वृक्षों के दोहन से ग्लोबल वार्मिंग के चलते पेड़ों का बहुत महत्व बढ़ गया है। इस वर्ष गर्मी का प्रकोप भी खूब बढ़ा हुआ है। इसी तत्वावधान में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विप्र फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मनीष पारीक दयालपुरा ने पारीक विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान से 501  पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इसी कड़ी में वडोदरा विस्तार में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण करके पर्यावरण दिवस मनाया गया तथा आगामी दिवसों में मानसून के समय वृक्षारोपण का बड़ा अभियान चलाया जाएगा। 

   ज्ञात हो मनीष दयालपूरा पर्यावरण प्रेमी हैं और अभी तक हज़ारों वृक्ष लगा चुके हैं। उनकी सोसाइटी और आस पास का एरिया गोडादरा विस्तार का सबसे हरा भरा एरिया है। वो वृक्ष लगाने के साथ-साथ उसकी एक 1 साल तक जाली लगाकर देख भाल भी करते हैं। उनका कहना है कि हर आदमी को हर साल कम से कम 5 पेड़ लगाना चाहिए। मनुष्य को अपने जन्म दिन पर और अपने स्नेही जनों के जन्म दिन को वृक्ष लगाकर कर मानना चाहिए।

Tags: Surat